मुख्य आरोपी साहिल मरावी से मिले सूत्र अलग-अलग स्थानों से चुराते थे बाइक…6 मोटरसाइकिल बरामद…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 शातिर चोरों सहित 3 खरीददारों को गिरफ्तार कर कुल 7 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है। कार्रवाई के दौरान करीब 2 लाख रुपये कीमत की 6 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. और थाना सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया। टीम ने शहर सहित जांजगीर और दुर्ग में हुई कुल 6 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।
300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर मिली सफलता पुलिस टीम ने घटनास्थलों और शहरभर में लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों की जांच कर संदिग्धों की पहचान की। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर मस्तुरी क्षेत्र के बेदपरसदा गांव से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
मुख्य आरोपी से खुला राज
मुख्य आरोपी साहिल मरावी (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करना कबूल किया। साथ ही चोरी की गाड़ियों को खरीदने वाले लोगों की भी जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद मोटरसाइकिलें (कीमत लगभग 2 लाख रु.)
हीरो पैशन प्रो (CG10 EK 6971)
बजाज CT 100 (CG11 KN 7988)
होंडा CB Shine (CG10 NB 1875)
हीरो पैशन प्रो (CG11 AU 6646)
हीरो स्प्लेंडर (CG11 CD 9216)
होंडा CB Shine (CG24 V 8274)

गिरफ्तार आरोपी:-
चोरी करने वाले:
साहिल मरावी (19)
रितेश सेन (19)
निलेश शुक्ला उर्फ राजा (28)
हिमांशु जगत (20)
खरीददार:
नंदकुमार रजक (26)
सोनू केंवट (24)
(एक अन्य खरीददार भी गिरफ्तार)
इन थानों के मामलों का हुआ खुलासा
सिटी कोतवाली बिलासपुर
सिविल लाइन बिलासपुर
सरकंडा बिलासपुर
जांजगीर-चांपा
मोहन नगर दुर्ग पुलिस टीम को मिला सम्मान
इस सराहनीय कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एसएसपी द्वारा प्रशंसा एवं पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
संदेश साफ है:
बिलासपुर पुलिस अब चोरी जैसे अपराधों पर सख्त है। अपराधी चाहे चोर हो या चोरी का सामान खरीदने वाला, कोई भी नहीं बचेगा।

