घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मामूली सी बात पर बांस के डंडा से सिर में मारकर चोंट पहूंचाकर हत्या। पुलिस आरोपी किया गिरफ्तार।
सीपत थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 29 मार्च को सूचक शत्रुहन धुरी निवासी सेलर बरभाठा के द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि ग्राम सेलर बरभाठा के पानी टंकी के उपर सीढी में राजू धुरी मृत अवस्था पडा है। जिस पर मर्ग कायम कर शव का जांच पंचनामा कार्यवाही दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर सूचक एवं गवाहो का कथन लिया गया जांच दौरान मृतक को आरोपी अनिल केंवट द्वारा बांस के डंडा से सिर में मारकर चोंट पहूंचाकर हत्या करना पाये जाने से आरोपी अनिल केंवट को हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ किया गया, जो ग्राम सेलर बरभाठा पांनी टंकी के उपर रेलिंग में सोता था 28मार्च को रात्रि करीबन 9.00 बजे खाना खाकर सो रहा था। उसी समय मृतक राजू धुरी पानी टंकी के पास आकर आरोपी को आवाज देने पर आरोपी द्वारा मृतक को जाने के लिए बोला तो मृतक वही रूका था। इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में आकर पास में रखे बांस के डंडे से सिर में मारकर गंभीर चोंट पहूंचाकर हत्या कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी:-
- अनिल केंवट पिता स्व रामकुमार केंवट उम्र 40 साल निवासी सेलर बरभांठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
आरोपी अनिल केंवट पिता स्व रामकुमार केंवट उम्र 40 साल निवासी सेलर बरभांठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

