एसएसपी भोजराम पटैल के सशक्त मार्गदर्शन में महज 24 घंटे में अंधे कत्ल का हुआ खुलासा…! आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मृतिका को रास्ते से हटाने की मंशा से उसकी हत्या की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को मृतिका के परिजनों ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महिला 12 और 13 अप्रैल की दरम्यानी रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। अगले दिन ग्राम गाड़ाघाट के पास पगडंडी मार्ग पर एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान परिजनों ने मृतिका के रूप में की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवीनत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही लालाराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतिका के साथ प्रेम संबंध था। मृतिका लगातार उसके साथ रहने और पत्नी के रूप में अपने घर ले जाने की बात कर रही थी, जिससे वह परेशान था। इसी कारण उसने 12 अप्रैल को महिला को फोन कर बुलाया और मोटरसाइकिल से ग्राम गाड़ाघाट के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने मृतिका का मोबाइल तालाब में फेंक दिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक टेक्नो मोबाइल, मृतिका का की-पैड मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी लालाराम यादव, निवासी ग्राम शुक्लाभांठा थाना फास्टरपुर-सेतगंगाको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे, सहायक उप निरीक्षक विजय बंजारा तथा आरक्षक पारसमणी भास्कर, जितेन्द्र खाण्डेकर, तीजराम यादव और थाना स्टाफ की अहम भूमिका।

