सरगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हथियार सहित भेजा गया जेल…
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली Ssp भोजराम पटैल के निर्देश पर सरगांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू, हाथ का चूड़ा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की है।
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को प्रार्थी ने थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चचेरी बहन से ग्राम कापा निवासी आदित्य बंजारे बातचीत करता था। पूर्व में समझाइश दिए जाने के बाद भी आरोपी ने बैतलपुर स्थित एक साइकिल दुकान के पास प्रार्थी को बुलाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी के सिर और पसली में चोट आई।
मामले में थाना सरगांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत धारा 109, 296 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आदित्य बंजारे पिता सुशील बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कापा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने घटना स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू, हाथ का चूड़ा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा, प्रधान आरक्षक भागबली जांगड़े, आरक्षक सूरज धुरी एवं विश्वनाथ राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

