06 जुआरी गिरफ्तार, 47,900 नगद जब्त…पुलिस की आम जनता से अपील क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की दे सूचना..
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस ने मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा क्षेत्र में रेड कार्रवाई करते हुए 06 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹47,900 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि किसान पारा स्थित मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सरकंडा पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 06 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों में देवेंद्र देवांगन निवासी रपटा चौक सरकंडा, हरिओम साहू निवासी शर्मा विहार सरकंडा, दुर्गेश यादव निवासी मनोहर टॉकीज के पास थाना कोतवाली, राजू सोनकर निवासी देवान्चल सरकंडा, गोवर्धन साहू निवासी एकता कॉलोनी सरकंडा तथा रितेश शर्मा निवासी शर्मा विहार सरकंडा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, जुआ या सट्टा की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

