स्कार्पियो और ट्राइबर से रात में निकलते थे आरोपी विरोध करने वालों को चाकू दिखाकर करते थे हमला…
कई जिलों में फैला था नेटवर्क…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
बिलासपुर पुलिस को हाईवे पर लगातार हो रही डीजल चोरी और लूट की वारदातों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रकों और ट्रेलरों से डीजल लूटने वाले एक संगठित अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के अंधेरे में स्कार्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर जैसी गाड़ियों से निकलकर सुनसान हाईवे पर खड़े भारी वाहनों को निशाना बनाते थे।
लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ACCU, थाना सिरगिट्टी और थाना कोनी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:-
गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार (30 वर्ष), मणीशंकर (24 वर्ष) और अमित (29 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम बगडबरी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी बताए गए हैं।
विरोध करने पर मारपीट और चाकू से धमकी
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह बेहद खतरनाक तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। डीजल चोरी का विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने और चाकू दिखाकर डराने से भी पीछे नहीं हटते थे।
18 मई को सिरगिट्टी क्षेत्र में बेवरेज कॉर्पोरेशन के सामने डीजल चोरी का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की थी। वहीं 24 मई को थाना कोनी क्षेत्र में ट्रेलर की टंकी तोड़कर करीब 100 लीटर डीजल लूट लिया गया था। इसके अलावा 28 मार्च को सेंदरी नेशनल हाईवे के पास से करीब 270 लीटर डीजल चोरी किया गया था जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई।
कई जिलों में फैला था गैंग का नेटवर्क
पूछताछ में आरोपियों ने बिलासपुर के अलावा बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सकरी बायपास, सरगांव और जांजगीर हाईवे क्षेत्रों में भी इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल चोरी और लूट की घटनाएं कर रहा था।

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, यह सामान हुआ जप्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियो, रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन, एक धारदार चाकू, 2600 रुपये नगद और 74 लीटर डीजल जप्त किया है।
गंभीर धाराओं में कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 111, 309(4), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे आपराधिक सिंडिकेट का खुलासा किया

