कर्मचारी संगठनों ने समस्याओं के निराकरण कर विभिन्न मुद्दों पर रखी मांग…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] विकास भवन के दृष्टी सभाकक्ष में आज परामर्शदात्री समिति की बैठक की गई,जिसमें कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में नगर पालिक निगम बिलासपुर के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्या और मांगों को लेकर चर्चा की गई। समिति की बैठक में उपस्थित निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि कर्मचारी संगठनों की मांग और समस्याओं यथोचित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ और नवनियुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने पदोन्नति में विसंगति,पदोन्नति चैनल का पालन करने,सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी,प्लेसमेंट कर्मचारियों की सेवा में अनियमितता,नियमितीकरण,समय पर वेतन भुगतान,कर्मचारी सम्मान निधि का भुगतान,ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करना अनुकंपा नियुक्ति,कार्यालय में कर्मचारियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति,कर्मियों के लिए लिए आवासीय परिसर समेत अन्य मुद्दों पर अपनी मांग रखी। बैठक में कर्मचारी संगठनों ने बिंदुवार एजेंडा सौंपते हुए शीघ्र निराकरण की मांग निगम कमिश्नर से की। परिचर्चा के दौरान निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और यथोचित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा,शासन स्तर की मांगों के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा।

बैठक में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के सुरेश तिवारी,नंदकुमार कुशवाहा,जुगल सिंह,जयप्रकाश दुबे, नवनियुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ के अभिषेक मिश्रा, शंकर मेश्राम,हरीश शास्त्री समेत विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहें।

