समर्पित कार्यकर्ता को संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, युवाओं के बीच मजबूत पहचान
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर कांग्रेस कमेटी ने आदित्य सिंह ठाकुर (सोनू) को शहर कांग्रेस सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस संगठन एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन ने इसे लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता के सम्मान के रूप में देखा है।
आदित्य सिंह लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के विभिन्न अभियानों, जनआंदोलनों और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही है। आम जनता की समस्याओं को लेकर वे लगातार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष आवाज उठाते रहे हैं, जिससे युवाओं और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पहचान बनी है।

अपनी नियुक्ति पर आदित्य सिंह ने प्रदेश नेतृत्व एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
बताया जा रहा है कि संगठन ने लंबे मंथन और विचार-विमर्श के बाद समर्पित एवं स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। आदित्य सिंह का नाम भी उन्हीं प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल है, जिन्होंने वर्षों तक पार्टी के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया तथा विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई।

आदित्य सिंह की नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जनसेवा का सम्मान माना जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। पार्टी के आदेशानुसार यह मनोनयन तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

