नगर निगम क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नगर निगम बिलासपुर में एल्डरमेन मनोनीत होने के बाद उसलापुर निवासी अशोक सिंह ठाकुर व दयालबंद निवासी योगेश बोले ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने एल्डरमेन के रूप में मिली नई जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अशोक सिंह ठाकुर व योगेश बोले से कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की सलाह दी।

नवनियुक्त एल्डरमेन अशोक सिंह ठाकुर व योगेश बोले ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए लगातार सक्रिय रहेंगे।
इस अवसर पर दारा सिंह ठाकुर, केदार सिंह ठाकुर, रिंकू टंडन, रामचंद्र यादव, जंतु मरकाम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।

