राजकिशोर नगर से चिंगराजपारा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा सैकड़ों महिलाओं ने संभाली कमान भारत माता के जयकारों से गूंजा समूचा क्षेत्र…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] स्वतंत्रता दिवस के महापर्व से पहले बेलतरा विधानसभा में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मातृशक्ति के नेतृत्व में राजकिशोर नगर चौक से भारत माता चौक, चिंगराजपारा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जयवंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष के साथ सैकड़ों महिलाएं, युवा और नागरिक यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का ऐसा वातावरण बना कि बेलतरा विधानसभा तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई।
तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस, वंदेमातरम् मित्र मंडली सहित बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि मातृशक्ति ने स्वयं हाथों में तिरंगा लेकर इसकी अगुवाई की। कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती महिलाओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया।

जहां से गुजरी यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
राजकिशोर नगर चौक से शुरू हुई यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। तिरंगे के साथ चलती मातृशक्ति और युवाओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
मातृशक्ति की अगुवाई ने यात्रा को बनाया खास:-
यात्रा में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। मातृशक्ति ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विभिन्न समाजों, संगठनों और नागरिकों की सहभागिता ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक बना दिया।

विधायक सुशांत शुक्ला बोले- मातृशक्ति का नेतृत्व पूरे बेलतरा के लिए गौरव
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण आज देश स्वतंत्र है।
उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता मातृशक्ति का नेतृत्व रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं का हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरना उनके राष्ट्रप्रेम, समर्पण और देश के प्रति सम्मान को दर्शाता है। यह दृश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
विधायक ने कहा कि तिरंगा भारत की अस्मिता, गौरव, त्याग, शौर्य और एकता का प्रतीक है। जब समाज का हर वर्ग तिरंगे के सम्मान में एक साथ खड़ा होता है, तो राष्ट्र की शक्ति और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन का हिस्सा बननी चाहिए।
भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ भावपूर्ण समापन।

भारत माता चौक, चिंगराजपारा पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा का भावपूर्ण समापन हुआ। यहां जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भारत माता के जयघोष, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
उपस्थित मातृशक्ति, युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की रही सक्रिय सहभागिता। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजपा महामंत्री जनक देवांगन एवं एस. कुमार मनहर, उमेश गौरहा, तिलक साहू, बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, भगवती साहू, अमित मिश्रा, संतोष दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वंदेमातरम् संगठन से महेंद्र जैन, के.सी. चतुर्वेदी, राजकुमार साहू, राजेश कश्यप एवं महाराज सिंह नायक सहित संगठन के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
मातृशक्ति की ओर से सरोज साहू, रेखा सूर्यवंशी, मनोरमा विजय यादव, रानी शैलेश देवांगन, कमला पटेल, ममता मिश्रा, जय वाधवानी, पेशीराम जायसवाल, अनमोल झा, अभिषेक बाजपेई, पंचराम साहू, अंकिता शुक्ला, रीना झा, दीपा गंधर्व, नंदनी साहू, किरण सिंह, जूही वर्मा, सीता ठाकुर, बबिता ताम्रकार, पार्वती अनंत, अणिमा तिवारी, सुनीता साहू, सोनम ध्रुव, शैल कश्यप, रिंकु सिंह, कुंती साहू, एकता सिंह, वीणा तिवारी, याश्मिन खान, भाव्या शुक्ला एवं नेहा कोरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

इसके अलावा ऋषभ चतुर्वेदी, हरिओम कश्यप, मोनू रत्नाकर श्रीवास, शैलेश गोरख, कमल पटेल, त्रिदेव रजक, दिनेश सिंह, मुशर्रफ खान, अंकुर सिंह, तुषार चंद्राकर, ब्रजेश शर्मा, प्रवीण सोनकर, अभिषेक साव, यश गोरहा, विवेक यादव, लखन वाधवानी, शिवराज साहू, आयुष यादव, वैभव टाह, प्रवीण यादव, मिथलेश श्रीवास, गोयल साहू एवं अजय रजक सहित अनेक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
मातृशक्ति के नेतृत्व में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने बेलतरा विधानसभा में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह यात्रा तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यादगार तस्वीर बन गई।

