भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिष्ठान बांटकर दी शुभकामनाएं विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर मनाया विधायक का जन्मदिन…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 21 सितंबर की देर रात राजेंद्र नगर स्थित विधायक अमर अग्रवाल के निवास पर भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्र हुए। यहां केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरण के साथ भव्य आतिशबाजी भी की गई तथा अमर अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

22 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम के रूप में विद्या विनोबा नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं नर्सरी के बच्चों के बीच केक, चॉकलेट और मिष्ठान का वितरण किया। हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर अग्रवाल के जन्मदिवस पर विद्यार्थियों के बीच खुशियां बांटकर उन्हें शुभकामनाएं देने का उद्देश्य समाज के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। इस दौरान सभी ने विधायक के यशस्वी एवं सफल जीवन, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष अग्रवाल, धीरेंद्र केसरवानी, गणेश रजक, जुगल अग्रवाल, मनजीत गोस्वामी, अभिजीत मित्रा, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, निक्कू वर्मा, सचिन कायरवार, प्रहलाद गोस्वामी, रामनाथ कुशवाहा, मनोज अग्रवाल, अरविंद साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।


