एक की मौत… 14 मुख्य आरोपी गिरफ्तार…पूजा के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला मस्तूरी पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
बिलासपुर मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में बीदर पूजा के दौरान पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों पर तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच गतौरा के जनक पहरी इलाके की है। परिजनों के अनुसार बीदर त्योहार के दौरान परिवार के लोग पूजा के लिए बैठे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में व्यास नारायण राठौर, रवि कुमार राठौर, विक्रम राठौर और विकास राठौर के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, जांच के बाद गिरफ्तारी-:
घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सोमवार सुबह एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी पुलिस और ACCU टीम ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।

पुलिस के अनुसार मामले में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
गिरफ्तार आरोपी:-
बोधीराम राठौर, 75 वर्ष, निवासी गतौरा
संतोष राठौर, 47 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर
दिलीप कुमार राठौर, 45 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी
दीपक कुमार राठौर, 42 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी
आकाश राठौर, 19 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर
शंकर राठौर उर्फ नंदू, 33 वर्ष, निवासी गतौरा
आकाश राठौर उर्फ मोनू, 19 वर्ष, निवासी जनक पहरी, गतौरा
सूरज कुमार राठौर, 40 वर्ष, निवासी जनक पहरी, गतौरा
रोहित कुमार राठौर, 36 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी
सुनील उर्फ राजा राठौर, 28 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी
प्रकाश उर्फ लालू राठौर, 23 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर
रवि कुमार राठौर, 25 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी
आयुष राठौर, 21 वर्ष, निवासी सारागांव, जांजगीर-चांपा
एक विधि से संघर्षरत बालक
पुराने विवाद से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जानलेवा संघर्ष में बदल गया। एक युवक की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस द्वारा घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

