ड्रीम प्रोजेक्ट सीवरेज के अधूरे निर्माण से बदहाल हुए नगरवासी
2-मई,2021
बिलासपुर-{ जनहित न्यूज़}
बिलासपुर. पूर्व मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट सीवरेज परेशानी का सबब बनकर रह गया है। तोरवा हेमूनगर में तो शौचालयों से निकलने वाले गंदे पानी के लाइन को मेनलाइन में जोड़ने के बजाय खुला छोड़ दिया गया है। जिससे घरों के शौचालयों का गन्दा और बदबुदार पानी सड़क पर बह रहा है, इसके चलते कोरोनाकाल में यह गम्भीर संक्रामक बिमारियों का खतरा मंडरा रहा है। यहां के रहवासियों ने ऊपर से नीचे तक के सभी अफसरों को ताकीद भी कर दी है, पर लगता है कि किसी को जनस्वास्थ्य से कोई सरोकार ही नहीं है। आप खुद इन तस्वीरों में देखिए 13 साल पुरानी और आधी-अधूरी इस योजना का हाल क्या है।
जब खुद मिलकर शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नही किया गया लोगो ने निगम के जिम्मेदार अफसरो को व्हाट्सप पर इस तरह मैसेज भेजकर जगाने का प्रयास किया पर कोई जाग ही नही रह है।
ऐसे भेज रहे मैसेज
-Or Aaj Jo Corona caal chal raha hai hum mohale valo ko bahuet hi jayada dar lag raha hai ki kahi koi ghatna na ghat jay
-Sir mai bilaspur sahar ke Hemunagar tahsildar gali near bajaj coluni ke pass mera makan hai mere ghar ke samne jab se sivrage ka kam huva hai tab se vo sivrage block hai
– Hamne kai baar nigam me complaint mobile duvara kiya par aaj tak kisi ne dhayam nahi diya
पूर्व मंत्री ने दावा किया था कि इस योजना के लागू होने से शहर स्वच्छ और सुंदर हो जाएगा। इस दावे पर शहरवासियों ने 13 साल नरक भोगा, कम्पनी द्वारा खोदकर छोड़े गए गड्ढों पर गिरकर की की जाने गयी।
कितनों के हाथ -पैर टूटे पर पता नहीं क्यों न तो आज तक 2 साल की योजना का काम 13 साल में पूरा हो सका, न सम्बंधित कम्पनी और निगम के जिम्मेदार अफसरो पर कोई कार्रवाई की गई।
वर्तमान में कोरोना संक्रमण से संकट के चलते वैसे ही लोग भयभीत है दूसरी तरफ नालियों के अधूरे निर्माण से बदबूदार पानी गलियों में बह रहा है ऐसे में शासन प्रशासन को कम्पनी पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए लेकिन इस ओर किसी अधिकारी का अभी तक ध्यान ही नही गया या फिर सत्ता परिवर्तन से इस ड्रीम प्रोजेक्ट को नजरअंदाज किया जा रहा है।




