24-जून,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
आश्रयनिष्ठा वेलफ़ेयर सोसायटी के साथ ज्ञानोदय हायर सेकंडरी स्कूल चकरभाठा
विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका,व जय भोले बाबा ग्रुप की मेंबर
श्रीमती मंदाकिनि चौहान अपने जन्मदिन की खुशी वृद्धाश्रम के बुजुर्ग दादा,दादियों के साथ बांटी।उनकी हार्दिक इच्छा थी,की वो ऐसे लोगो के बीच जाकर अपनी खुशियां साझा कर सके,जिनको सचमुच इन छोटी छोटी खुशियों की जरूरत है।
ऐसे में वृद्धाश्रम जंहाअपने ही परिवार वालो ने उन्हेंछोड़ दिया हो। वंहा जाने की इच्छा जताई।कुछ पल के लिए ही सही। उनकी भी खुसी का हिस्सा बन सके। इसलिए उन्होंने संस्था की मदद से,बुजुर्ग दादियों के साथ मिलकर दादी से ही केक कटवाया।और उनका प्यार,दुआएँ आर्शीवाद रूप में प्राप्त किया।साथ ही संस्था की संचालिका अरुणिमा मिश्रा जी का कोरोना काल मे किये गए कार्यो को देखते हुए कोरोना वारियर्स के रूप में पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।
अरुणिमा जी का कहना है।कि ये उनके लिए बहुत ही गौरव की बात है।कि सभी को ज्ञान से सवारने ज्ञानदायनी शिक्षिका मंदाकिनी चौहान जी ने व जय भोले बाबा ग्रुप की सभी सम्मानीय महिला सदस्यों ने सम्मान देकर संस्था को इस योग्य समझा उनका सह्रदय आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही बुजुर्ग दादा दादियों का भी आशिर्वाद प्राप्त किया ।व संस्था का भी धन्यवाद किया। जिसमे
श्रीमती नीतू शर्मा, मंजू अरोरा, वंदना मानिकपुरी, सत्या वर्मा काजोल सिंह,मंदाकिनि चौहान, अरुणिमा मिश्रा, पंकज मिश्रा गोविंद राय,हिमांशु कश्यप जी सम्मलित रहे।




