
वर्तमान पार्षद सीमा ध्रतेश की तत्परता से पकड़ा गया फर्जीवाड़ा!
28-Aug,2020
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भाजपा के पूर्व पार्षद ने गरीबों के अन्न पर डाली गिद्ध नजर खुद के ऐशो आराम के लिए गरीबों के पीडीएस का चावल पांच वाहनों में भरकर बाजार में बेचने ले जा रहा था वार्ड 21 की पार्षद सीमा ध्रतेश के समर्थकों की तत्परता से पांच वाहनों को फॉलो किया गया जिसमें पीडीएस के चावल को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश की परंतु पांच वाहनों में जिसमें निरंतर नजर बनाए रखी थी और उनकी जागरूकता से आज गरीबों के पेट पर पड़ने वाले टांके पर पैनी नजर से हुआ पूर्व पार्षद के शर्मनाक कृत्य का खुलासा हुआ यूं कि वार्ड क्रमांक 21 में विगत दिनों से राशन दुकान का संचालन पूर्व पार्षद संचालित कर रहा था तथा पीडीएस के चावलों में और अन्य सामग्रियों में कम तौल देने की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी जोकि आज भाजपा के पूर्व पार्षद की चोरी पकड़ी गई।
वही बताया यह जा रहा है कि वर्तमान पार्षद के समर्थकों ने बाजार में बेचे जाने वाले गरीबों के चावल को बाजार में बेचने जा रहे थे पांच वाहनों में पार्षद ने चार वाहनों को गायब कर दिया लेकिन फिर भी एक वाहन पीडीएस के चावल से भरा हुआ पकड़ा गया। जिसको वर्तमान पार्षद के समर्थकों ने थाना सिविल लाइन के सुपुर्द किया जिस पर, सिविल लाईन पुलिस द्वरा मामला दर्ज कार्रवाई की गई।

समर्थकों ने लगाया आरोप अधिकारियों की मिलीभग से कई दिनों से चल रहा था फर्जीवाडा मेयर ने कलेक्टर और एसपी तक पहुंचाई सूचना। बहरहाल इस मामले में पूर्व पार्षद अनुज टंडन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है, अब देखना यह है कि पूर्व पार्षद पर क्या कार्यवाही होती है…?

