धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंह दरबार में किया गया सम्मानित
12-जुलाई,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
करोना के समय जब अपने भी अपनो से दूर हो गए तब शहर में कुछ ऐसे लोग भी थे जो जान हथेली पर लेकर सेवा के कार्यों में लगे हुए थे उनमें डॉक्टर नर्स पत्रकार सामाजिक एवं कई अन्य संस्थाएं जिन्होंने निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की सेवा की उन्हीं सेवाओं को नमन करते हुए विश्व हिंदू परिषद बिलासपुर के द्वारा धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंह दरबार के प्रमुख सेवादार भाई मूलचंद
नारवानी को व डॉ हेमंत कलवानी को शाल पहनाकर तथा स्मिती चिन्ह देकर किया सम्मानित।
इस अवसर पर डॉ हेमंत कलवानी ने कहा कि(श्री गुरू नानक देव साहिब के
वचन है। सिमरन करो , र्कित करो , वंड छको
हमने अपने गुरु के से सीखा है वहीं कार्य हम करते हैं
यह हमारा सौभाग्य है कि हमें सेवा का मौका जब भी मिला हम सेवा के कार्यों में लग जाते हैं।
परेशानी कोई भी हो तकलीफ कोई भी हो अगर हम सब मिलकर डटकर उसका मुकाबला करेंगे तो
उसे जल्दी से हरा सकते हैं यह बात इस करोना काल में हमने सीखी है।


