पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपियों से 34 लाख नगदी भी जब्त
13-जुलाई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] हिर्री पुलिस ने करीब आठ बजे के आसपास मजदूर तस्करी के आरोपियों को धर-दबोचा है। पकडे गए सभी आरोपी बलौदा बाजार महासमुन्द जिले के रहने वाले हैं। मजदूरों को तलाशने मस्तूरी की तरफ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार नेशनल हाइवे ओव्हरब्रिज से सही रास्ते नहीं मिलने के कारण मजदूरी की ठेकेदारी करने वाले सभी आरोपी भटकर हिर्री थाना क्षेत्र में पहूंच गए। मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को धर दबोचा गया। जांच पडताल के दौरान आरोपियों के पास से नगद 34 लाख रूपये बरामद हुए है। CG 22 T 5234 कार के अंदर से बिलासपुर पुलिस को दर्जनों नोटों के बंडल मिले हैं। इतना सारा कैश देखकर पहले तो बिलासपुर पुलिस के भी होश उड़ गए। कैश की गिनती शुरू हुई तो पता चला कि ये 34 लाख से अधिक है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों से भी पूछताछ की, लेकिन पुलिस को पैसे किसके है इस संबंध में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले है,पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये कैश राजस्थान में मजदूरों को मजदूरी लेने के लिए ले जाई जा रही थी। ये पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है। वहीं अब पुलिस ने आयकर विभाग को पूरे मामले की जानकारी दे दी है।
पकडे गए आरोपियों के नाम
मनहरण साहू पिता राधेश्याम साहू निवासी बलौदाबाजार, निमिश पटेल पिता उदयराम निवासी बलौदाबाजार, कृपाल पटेल पिता श्याम पटेल निवासी महासमुन्द, ऱूखमन नायक पिता श्याम सुन्दर निवासी पन्डरीपानी निवासी महासुमुन्द, मन्नूलाल निषाद पिता रधिलाल निषाद निवासी महासमुन्द, गौरीशंकर खैरवार पिता लक्ष्यराम खैरवार निवासी बलौदा बाजार है।

