थाली पीठ कर जताया अनूठा विरोध प्रदर्शन
13-जुलाई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आव्हान पर एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01अध्यक्ष जावेद मेमन के तत्वाधान में पेट्रोल डीज़ल के साथ ही रोज़मर्रा के वस्तुओ की बढ़ती मंहगाई के विरोध में थाली व अन्य बर्तन पीटकर विरोध दर्ज कराना है केंद्रीय उत्पाद शुल्क कम करने की मांग करेंगे और नेहरू चौक पेट्रोल पम्प के पास महंगाई के विरोध में आंदोलन किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कोरोनाकाल मे जहां सभी वर्ग परेशान हैं आम जनों के लिए राहत कार्य चल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों को जेब काटने में लगी हुई है। जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा है केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई की सारी सीमाये लाँघ दी है। सरकार ने आम आदमी का विश्वास खो दिया है।
शहर अध्यक्ष प्रमोद ने कहा की आमजन इस महंगाई से बहुत परेशान हैं पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने से खाद्य वस्तुएं महंगी हो रही है
प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा महंगाई से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है इस कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी त्रस्त हो गया है।
महापौर रामशरण यादव जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार आपदा मैं अवसर तलाश रही है।
जावेद मेमन ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज नेहरू चौक पेट्रोल पंप के पास थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया
आज धरना प्रदर्शन में छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला दिलीप लहरिया सभापति शेख नजरुद्दीन.पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन. पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर रविंद्र सिंह. अकबर खान नसीम खान सुधांशु मिश्रा रामाशंकर बघेल विनोद साहू अरविंद शुक्ला रिजवान खान रमजान गोरी. सोहेल अहमद राजू यादव वकार खान रोम बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

