पर्यटन मंडल का अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव व प्रमोद नायक के जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक कांग्रेस 01के कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
18-जुलाई,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय प्रदेश सचिव महेश दुबे टाटा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अकबर खान तैयब हुसैन की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेसी एक के अध्यक्ष जावेद मेमन के नेतृत्व मे फूल की माला के साथ स्वागत किया
पर्यटन मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही उनका नाम सामने आते ही उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। जैसे ही निगम मंडल के अध्यक्ष की घोषणा अटल श्रीवास्तव के रूप में हुई तो मानो न्यायधानी में जश्न का माहौल बन गया।
निगम मंडल के अध्यक्ष बनने के बाद सर्वप्रथम उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभार जताया। वही देर रात पर्यटन मंडल के अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री निवास से निकलकर न्यायधानी के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए जिनका जगह-जगह भव्य स्वागत समर्थकों के द्वारा किया गया, जब निगम मंडल के अध्यक्ष का काफिला राजीव गांधी पहुंचा तो यहां फूल माला और पटाखों की गूंज से उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान महापौर रामशरण यादव, अभय नारायण राय,त तैयब हुसैन, अकबर खान, टाटा महाराज, वाहिद चिश्ती,नाजिम खान.शेरु अशलम.राजू यादव.रमजान गोरी.अमित दुबे.रिजवान खान.अनस खोखर .मैडि राव.सोहन अहमद.समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मजूद थे
पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमीनी कार्यकर्तओं कभी निराश नही करते है और आज उन्होंने मुझे जो ज़िम्मेदारी दि है उस पर मैं खरा उतरूंगा और छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को एक नया आयाम दिया जाएगा जिससे आने वाले समय मे देश के अन्य राज्यों के साथ ही विदेशी सैलानी छत्तीसगढ़ की धरोहर और संस्कृति को करीब से जान सकेंगे, वही जिला सहकारी अध्यक्ष प्रमोद नायक ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारा पहला उद्देश्य किसानों को होने वाली समस्याओं को दूर करना है और किस तरह हम किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इस पर प्रमुखता से कार्य किया जाएगा।


