उत्कृष्ट सामाजिक कार्य हेतु नवरंग काव्य मंच ने शकुन्तला फाउंडेशन का किया सम्मान
18-जुलाई,2021
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
उत्कृष्ट सामाजिक कार्य हेतु नवरंग काव्य मंच ने किया शकुन्तला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ का सम्मान
नवरंग काव्य मंच संस्था द्वारा वृंदावन हाॅल कवि सम्मेलन के साथ सराहनीय कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया। जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शकुन्तला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ को भी सम्मानित किया गया।
शकुन्तला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की फाउंडर स्मिता सिंह ने बताया कि शकुन्तला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की स्थापना के साथ संघर्ष का दौर चला ,लेकिन सेवाभाव को सर्वप्रथम रखते हुए हमने भेद-भाव से परे जाकर हर किसी की मदद हेतु आगे आए,जिसका परिणाम यह निकला की लोग सहर्ष ही हमसे जुडने लगे जिससे हमे हौसला मिला और आज हम इस मुकाम पर है।
स्मिता ने इस सम्मान के लिए नवरंग काव्य मंच के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान हमारे इरादों को नया आयाम देता है। इस अवसर पर स्मिता सिंह ,नीता विश्वकर्मा ,नैना जी और सौरभ शर्मा जी एवं अन्य शामिल थे।



