
आदतन शराबी पति को नशे के लिए पैसा नही देना पत्नी को पड़ा महंगा!
घायल महिला जिंदगी और मौत से अस्पताल में लड़ रही है जंग!
03-सितंबर,2020
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शराबी पति ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे, पैसे नहीं देने पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला का दिया, घटना तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर की है। घायल महिला सिम्स में जिंदगी की जंग लड़ रही है, वहीं आरोपी पति ने तोरवा थाने मे सरेंडर का दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हेमूनगर में रहने वाले बोधीराम रजक शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी लक्ष्मीन रजक अपने परिवार का पेट पालने आसपास के घरों में काम करती है।

उसका पति आये दिन पैसों की मांग करते हुए अपनी पत्नी से विवाद करता था। शराब के नशे मे वह पत्नी लक्ष्मीन रजक से मारपीट करता था।
गुरुवार को ये विवाद इतना बढ़ गया, कि शराबी पति ने अपनी पत्नी के सर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया, जिसके खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।


