छात्रों ने की अपर संचालक से शिकायत
07-सितंबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] कोरोना काल के दौरान कुछ महाविद्यालय विद्यार्थियों से पैसा हड़पने में पीछे नहीं हट रहे हैं, ताजा मामला पी एन एस महाविद्यालय से संबंधित है इस महाविद्यालय में बीकॉम सेकंड ईयर के छात्र आकाश डेहरिया को नियम विरुद्ध बिना टीसीसीसी के ₹2000 लेकर प्रवेश दिया गया। वही 10 दिनों के अंदर टीसीसीसी जमा करने के लिए विद्यार्थी से आवेदन भी लिखवाया गया परंतु विद्यार्थि को अब डीपी विप्र महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेना है छात्र आकाश डेहरिया जब पी एन एस महाविद्यालय मैं अपने प्रवेश शुल्क ₹2000 जो उसने जमा की थी वह लेने पहुंचा तो उसे देने से साफ इनकार कर दिया गया।
हताश एवं परेशान होकर छात्र आकाश ने अटल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ सचिव मनीष मिश्रा से इसकी शिकायत की जिस पर तत्काल पी एन एस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के शर्मा से इस मामले पर बात करी और उन्हें छात्र से बिना टीसीसीसी लिए नियम विरुद्ध प्रवेश देने पर सवाल पूछा उनके द्वारा कहा गया प्राचार्य चाहे तो ऐसा कर सकता है।
जिस पर विश्वविद्यालय सचिव मनीष मिश्रा ने उच्च शिक्षा से प्राप्त प्रवेश मार्गदर्शिका के कंडिका 4.2 को ध्यान पूर्वक पढ़ने को कहा कंडिका में स्पष्ट लिखा है कि किसी भी रूप में छात्र को टीसीसीसी के बिना प्रवेश नहीं दिया जा सकता इतना सुनते ही उनके द्वारा फोन काट दिया गया।
इस बात की शिकायत बिलासपुर साइंस कॉलेज के प्राचार्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ एस आर कमलेश से की और उन्हें विद्यार्थी के साथ की गई पूरी धांधली से अवगत कराया एवं पी एन एस महाविद्यालय के प्राचार्य के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की अपील की ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
जिस पर डॉ एस आर कमलेश द्वारा प्राचार्य से बात करके छात्र हित में फैसला लेने का आश्वासन दिया
वही पीनस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के शर्मा के द्वारा लगातार फोन करके छात्र आकाश डेहरिया के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि पी एन एस महाविद्यालय द्वारा उसे जो ₹2000 की रसीद काट कर दी गई है वह महाविद्यालय में लाकर जमा कर दें इस बात से विद्यार्थी बहुत डरा हुआ है।





