श्री गणेशपूरी करिआम में श्री श्री 108 श्री पूज्य शिवानंद महाराज के करकमलों के द्वारा की गई पूजा अर्चना
11-सितंबर 2021
गौरेला पेंड्रा मरवाही-{जनहित न्यूज़}
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत करिआम आश्रम प्राचीन काल से भारत के दक्षिण पर बद्रीनारायण से रामेश्वरम के पथ पर कालीग्राम स्थित है।सन 1974 में श्री श्री 1008 श्री स्वामी सदनानंद जी परमहंस के द्वारा आश्रम का निर्माण किया और यहाँ को काली के मूल स्थान के रूप में कालीग्राम नाम दिया गया । यहाँ के मुख्य पार्षद गणेश जी की उपस्थिति ज्ञात हुए ,जो कि आम वृक्ष के नीचे स्वयंभू रूप में विराजित है यहां की पुरातन गणेश जी की मूर्ति जो काफी बड़ी हो चुकी ।पूज्य स्वामी जी की प्रेरणा से वर्तमान में विराजमान श्री शिवानंद महाराज जी के द्वारा भारत भुमी के पवित्र स्थानों में बेलगहना आश्रम से संबंधित 33 आश्रम जिसमे से गणेश पूरी करिआम आश्रम है।यहाँ पर सक्ति के मूल केंद्र के रूप में निराकार काली सृष्टि के समय से ही विराजमान है ।
गुप्त वंश के शासनकाल छठवी सताब्दी में यहाँ सिरपुर की महारानी के द्वारा काली मंदिर का निर्माण एवं मूर्ति की स्थापना की गई थी।गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पूजा पाठ कर भंडारे का आयोजन किया गया ।जिसमें पेंड्रा, बिलासपुर ,कोटा, लोरमी, सागर,बेलगहना, कुरुवार, कोरबा,आदि अंचल से श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे ।


