डॉक्टर्स की पूरी टीम को दी शुभकामनाएँ
बच्चे की पूछी कुशलक्षेम
12-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} आज
शकुन डहरिया पहुंची वंदना हॉस्पिटल डेढ़ वर्ष के बच्चे का जटिल और सफल ऑपरेशन पर जताई प्रसन्नता बच्चे की पूछी कुशलक्षेम चिकित्सा पैसा नहीं बल्कि सेवा भाव की धारणा का ही एक रूप होता है।
उक्त कथन चरितार्थ किया वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार ने
ज्ञात हो विगत दिनों असम के करीमगंज में रहने वाले एक मजदूर परिवार के डेढ़ वर्ष के बालक के सिर में एक गठान थी जो की धीरे-धीरे बढ़ने लगी और एक दूसरे सिर का रूप ले लिया इसे देखते हुए उसके माता-पिता सुनीता शंकर बहुत चिंतित थे और अपने बच्चे आनंद के इलाज के लिए स्थानीय और असम मेडिकल कॉलेज से निराश होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया, पर दिल्ली में रहकर इलाज करा पाना काफी कठिन हो रहा था दर-दर भटकने के बाद बच्चे के दादा का संपर्क बिलासपुर के समाजसेवी डीएस पात्रे से हुआ।
जिसके बाद उन्होंने आनंद के विषय में अपने दामाद वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार से चर्चा की डॉक्टर ने सारी स्थिति को समझते हुए आनंद को बिलासपुर लाने की सलाह दी और जितना हो सके उनको आर्थिक सहयोग देने की बात कही है जिनकी सहायता से वह यहां आकर वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार ने सर्जरी कर सिर से लगे एक और सिर को सफल ऑपरेशन के माध्यम से सर्जरी कर अलग कर दिया आनंद को जीवनदान दिया पूरे इलाज के दौरान आनंद के माता-पिता से हॉस्पिटल का कोई भी इलाज व सर्जरी हेतु शुल्क नहीं लिया और ना ही किसी प्रकार का मेडिकल का शुल्क लिया गया।
इस तरह से डेढ़ वर्ष के आनंद का पूर्णतः निःशुल्क इलाज वंदना हॉस्पिटल द्वारा किया गया क्योंकि आनंद के दादाजी का संपर्क नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डेहरिया से डी एस पात्रे के द्वारा होने पर मंत्री डहरिया द्वारा आर्थिक सहायता आनंद के परिजनों को दी गई तथा आनंद के साथ आत्मीयता लगाव भी मंत्री डहरिया का हो गया था तदोपरांत जैसे ही मीडिया के द्वारा बच्चे का सफल ऑपरेशन होने तथा बच्चे के पूर्ण स्वस्थ होने की जानकारी मंत्री शिव डहरिया तक पहुंची उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शकुन डहरिया उक्त बच्चे आनंद से मिलने व कुशलक्षेम पूछने भेज दिया आज मंगला चौक स्थित वंदना हॉस्पिटल में मंत्री शिव डहरिया की पत्नी श्रीमती शकुन डहरिया पहुँची,वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विजय कुमार डॉक्टर राजेश्वरी उद्देश डॉक्टर संतोष उद्देश डॉक्टर चंद्रशेखर उइके एवं समाजसेवी डीएस पात्रे बृजेश साहू, बाबा पात्रे, पार्षद सीमा ध्रतेश लहरें, चंपा देवी गेंदले के द्वारा स्वागत किया गया।
श्रीमती शकुन डहरिया ने सबका धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया बालक आनंद की कुशलक्षेम परिजनों से मिलकर पूछी तथा आगे भी हर संभव मदद करने की पेशकश की बालक के परिजनों ने भावविभोर हो कर धन्यवाद दिया श्रीमती डहरिया ने बच्चे के पालक को धन्यवाद दिया।
कहा कि आपने हम छत्तीसगढ़िया लोगो को सेवा करने का अवसर प्रदान किया एवं सर्जरी करने वाले डॉक्टर को भी शुभकामनाएं दी एवं हॉस्पिटल के प्रति विश्वास जताया कि ऐसे ही आगे भी डॉक्टर द्वारा सेवा भावना से कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दी।
एवं सतनामी समाज के प्रबुद्ध जनों से भी अपील की डॉक्टरों को हमेशा सहयोग प्रदान करते रहे उन्होंने कहा कि ये सब बाबा गुरु घासीदास का ही आशीर्वाद है कि हम ऐसे मरीज की सेवा कर सके।
कार्यक्रम में डॉक्टर्स के अलावा समाज के प्रबुद्ध जन महंत बाड़ा के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे कार्यक्रम संचालन डॉक्टर श्रीमती गणेश्वरी पात्रे द्वारा किया गया।








