पैग़ंबरे इस्लाम के जन्मदिवस पर
जुलूस निकालने प्रशासन से मांगी अनुमति कलेक्टर ने किया इंकार
13-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने 19 अक्टूबर 2021 को पैग़ंबरे इस्लाम के जन्मदिवस पर मुस्लिम समुदाय को जुलूस निकालने की अनुमति हेतु आज कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर से लिखित अनुमति की मांग हेतु पहुंचे थे लेकिन कलेक्टर कार्यालय में कोई भी अधिकारी जुलूस हेतु अनुमति पत्र लेने से मना करते हुए कहा कि कलेक्टर का स्पष्ट आदेश है किसी भी प्रकार के आयोजन जुलूस आदि की अनुमति ना दी जाए इस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने प्रशासन के इस रवैये से नाराज होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने परिसर पर धरने पर बैठ गए इस बीच पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंच कर धरने पर बैठे मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से उठने हेतु आग्रह करने लगे लेकिन मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैयद मकबूल अली ने कहा कि देश में लोकतंत्र एवं संविधान हम सबको अधिकार देता है कि कोई भी व्यक्ति अपनी बातों एवं मांगो को शासन एवं प्रशासन के समक्ष रख सकता है लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र एवं संविधान को नहीं मानता इसलिए संविधान एवं लोकतंत्र को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया है इस बीच धरने पर बैठे मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस बीच सैयद मकबूल अली ने कहा कि प्रशासन प्रदेश भर में सभी प्रकार के आयोजन कार्यक्रम सभा जुलूस की अनुमति दे सकता है।
मुस्लिम समाज को ईद मिलादुन्नबी की अवसर पर 19 अक्टूबर को निकलने वाले जुलूस की अनुमति क्यों नहीं देना चाहता मकबूल अली ने कहा कि बिलासपुर की सदियों पुरानी परंपरा रही है की पैग़ंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो सलेही वसल्लम के जन्म दिवस पर आयोजित ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर हर वर्ष जुलूस निकाला जाता है तो हमें जुलूस निकालने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है सैयद मकबूल अली ने कहा शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जो भी दिशा निर्देश शासन ने बनाए हैं उसे हम पालन करने हेतु तैयार हैं उसके बावजूद मुस्लिम समाज को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जा रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण है विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के धरने पर बैठने की जानकारी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से चर्चा कर कहा कि कोरोनावायरस की गाइडलाइन एवं शासन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए जुलूस की अनुमति नहीं दी जा सकती इस पर सैयद मकबूल अली ने कहा कि हम शासन के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हैं तो हमें जुलूस निकालने की अनुमति दी जाए बार-बार इस बात को जोर देते हुए सैयद मकबूल अली ने प्रशासन से गुहार लगाई कि हमारे इस आवेदन पर शासन प्रशासन गौर करते हुए जुलूस निकालने की अनुमति प्रदान करें इस बीच अधिकारियों ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन पत्र स्वीकार किया इस दौरान ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैयद मकबूल अली लाला भाभा, मोहम्मद वसीम,हाजी जुबेर, एन मसीह, जावेद खान,वसी खान मोहम्मद जावेद ,मोहम्मद सिकंदर खान, इरफान खान,नाजिम ,फैजल खान,शेख सोयम, राजकुमार छत्री, इमाम,इलाही , इमरान खान मोहम्मद हाफिज सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।



