घुरु क्षेत्र के मैंड्रा खार में अवैध कब्जे से जुड़े कई राजनीतिक तार… !
07 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
ज्ञात हो कि हमने एक भूमाफिया का जबरिया अवैध कब्जा कर निजी भूमि को विक्रय करने का खुलासा किया था जनहित न्यूज की इस खबर पर सकरी तहसीलदार ने सज्ञान लेते हुए इस विषय पर लिखित कार्यवाही के निर्देश दिए है।
जिसमे मुख्य सिंडिकेट के सरगना के साथ कई और नाम भी संलिप्त होने की जानकारी आ रही है। प्रश्न ये भी उठ रहा है कि आखिर ऐसे सिस्ट्म पर हमारे आला अधिकारी
क्यो नही कार्यवाही करते है..?
सिर्फ मीडिया के मुखर होने का इंतजार क्यो करते है..?
पूर्व में भी ऐसे कई मामले प्रकाश में आये है परंतु चूंकि इन पर कोई कार्यवाही न होना हमारी न्यायधानी को कलंकित किया जा रहा है।
हालांकि हम पूरे सिस्ट्म को इस मामले में इंडिकेट नही करते परंतु कुछ छुट भैये नेता
पूरे समाज और सरकार की नाक तले महज गुंडा गर्दी करते हुए निजी भूमि पर अवैध कब्जा कर किसी भूमस्वामित्व को डरा धमका कर उसी भूमि को सडयंत्र के तहत विक्रय भी कर देते है। ये विषय बेहद गम्भीर है। मामला कुछ ऐसा है कि मामला घुरु क्षेत्र के मैंड्रा खार का है भूमि जिसका खसरा नम्बर 658/3, 662/2 व 662/4 घनश्याम
मिश्रा निवासी जबडाबारा सरकंडा जिनके भूस्वामित्व जो कि पूरी भूमि 1.50 एकड़ है,जिसकी चौड़ाई 337 व 180 फिट
240 फिट व 82, 156 फिट है जिसका सीमांकन तहसीलदार सकरी के आदेश पर टीम घटित कर कराया गया जिसमे आर आई
अमेरी,आर आई घुरु व आर आई मैंडा तथा पटवारी की उपस्तिथि में 28 -07-2023 को किया गया पटवारी रिकार्ड के अनुसार लगभग 17000 स्कवायर फिट भूमि पर
दुलार जोशी द्वारा अवैध कब्ज़ा कर विक्रय कर दिया गया है जिसमे 25 फिट का निस्तारी रास्ता भी घनश्याम मिश्रा की ही निजी भूमि से दिया गया है जिसको लेकर कल घनश्याम मिश्रा अपनी निजी भूसवामित्व की भूमि को जब जैसीबी से घेरने गये तो दुलार जोशी 25- 30 गुंडों को लेकर पहुँच गये व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी श्री मिश्रा को दी गई जिसकी शिकायत श्री मिश्रा ने सकरी थाने मे की थी।
पर फिर भी हम सकरी तहसीलदार का की सक्रियता और न्यायसंगत निर्णय का आभार व्यक्त करते है उन्होंने इस विषय पर गम्भीरता दिखाते हुए एक ठोस कदम उठाया और फिर कार्यवाही के आदेश दिए जिससे भूमाफिया दुलार जोशी जैसे भूमाफिया पर कार्यवाही अब हो जाएगी। अब यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस दुलार जोशी को आखिर किस राजनीतिक दल का सरंक्षण मिला कि उसने विगत तीन सालों में दबंगई के आधार पर उस क्षेत्र की इतनी सारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बेहद सुनियोजित तरीके से उसे सामान्य लोगो को विक्रय भी कर दिया …!
आपको बताते चले कि हमने जब प्रार्थी आशीष मिश्रा से इस बाबत बात की तो उन्होंने बताया कि दुलार जोशी का एक भाई मंत्रालय में कार्यरत है तथा एक भाई सकरी आर आई है बस उसी के दम पर हर बार चमकाया करता था और उन्ही का दंभ भरता था। भूमाफिया दुलार जोशी अकेला मलाई नही खा रहा ये पूरा ग्रुप है जिसमे उनके साथ श्रीमती नीतू गुप्ता व महेश जांगडे भी इस सिंडिकेट में शामिल है।
कार्यवाही के आदेश…

जिसमे कई प्यादे और कई राजनीतिक मोहरे भी है जिसका खुलासा हम करेंगे क्योंकि अब तहसीलदार के आदेश पर कार्यवाही होती है या फिर उनके आदेश पर भी राजनीतिक ग्रहण लग जाता जाएगा ये तो समय आने पर ही निश्चित हो पायेगा पर सरकार को इस समस्याओं पर अब गम्भीर होने की आवश्यकता है…?

