सुबह पांच बजे से प्रभात फेरी के नगर भ्रमण से न्यायधानी हो रही भक्तिमय…
23 नवंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
धन गुरु नानक दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 40 दिनों का अखंड 5 जप जी का पाठ 17 अक्टूबर से 27 नवंबर तक किया जा रहा है। इन 40 दिनों के अखंड पाठ के दौरान धन गुरु नानक दरबार के तत्वाधान में प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाता रहा है।

जो कि इस वर्ष 21 नवंबर से प्रारंभ हुआ है और यह प्रभात फेरी का भव्य आयोजन 27 नवंबर तक निरंतर जारी रहेगा।
ज्ञात हो कि भाई साहब जसकीरथ सिंह उल्लास नगर दरबार के निर्देशानुसार यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

और इस वर्ष भी उनके मार्गदर्शन में यह भव्य आयोजन किया जा रहा है बताते चले कि धन गुरु नानक दरबार विगत 8 वर्षों से भजन कीर्तन के अलावा सामाजिक धार्मिक आस्था के वशीभूत गरीब बेसहारा लोगों के लिए दोनों समय निशुल्क लंगर का भी आयोजन करते आ रहा है जो कि अविरल जारी है सुबह 5:00 दरबार के प्रमुख सेवादार मूलचंद नरवानी के द्वारा प्रथम अरदास की जाती है।

तत्पश्चात सैकड़ो की संख्या में समाज के हर उम्र हर वर्ग के बूढ़े बच्चे महिलाएं प्रभात फेरी के रूप में निकलते हैं जो की भजन गाते हुए हर रोज नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में भजन गाते हुए भ्रमण करते हुए वापिस दरबार पहुंचकर इस प्रभात फेरी का समापन करते हैं।

प्रभात फेरी के दौरान अलग-अलग क्षेत्र की पंचायत द्वारा उनका स्वागत सत्कार भी किया जाता है धार्मिक आस्था के अलावा जनकल्याण की भावना के साथ यह आयोजन बड़े ही भव्य रूप में किया जाता है।इसी तारतम्य में आज सुबह 5:00 बजे धन गुरु नानक दरबार से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया जो जरहाभाठा हिंदू चौक होते हुए रोहिणी विहार प्रियदर्शनी ,नगर गयात्री मंदिर का भ्रमण करते हुए वापस धन गुरु नानक दरबार में इसका समापन हुआ।

इस भावपूर्ण आयोजन को नगर के सभी वर्ग ने सदैव सराहा है और तो और नित्य दोनों समय दरबार के द्वारा लंगर का जो पूण्य का कार्य किया जाता है वो अपने आप मे एक मिसाल कायम करता है,इसमें दरबार से जुड़े सेवादारी के अलावा समाज के सैकड़ो युवा भी इसका हिस्सा बनते हैं जो कि सचमुच एक अद्भुत और सराहनीय योगदान है।

इस आयोजन में मुख्य रूप से सुरेश वाधवानी, राजू धामेजा, गंगाराम , सुखीजा, सुरेश वाधवानी, नरेश मेहर चंदानी, मुरली कुकरेजा, अशोक मटलानी के अलावा समाज के प्रबुद्ध जनों का सदैव सहयोग रहा है।
उक्त जानकारी सक्रिय भूमिका निभाते दरबार के सेकेट्री हेमंत कलवानी ने दी।

