Sun. Sep 8th, 2024

टूटे-फूटे मकान में गुजर-बसर कर रही महिलाओं ने किया चक्काजाम…बारिश में आखिर वे जाए कहाँ…?

24 जून 2024

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर के चांटीडीह इलाके में एक बार फिर नगर निगम का बुलडोजर चला है, जिसकी वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं। लोगों को कहना है कि उनके लिए कोई व्यवस्था पहले नहीं की गई और एकाएक बुलडोजर चला दिया गया। इस वजह से अब वे सड़क पर आ गए हैं। सोमवार को चांटीडीह के लोगों ने राम सेतु पुल के पास चक्का जाम किया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल भी पहुंची और लोगों को समझाइए दे रही थी। पर जिनके घर उजड़े गए उनका दर्द भला महज आश्वासन पर कैसे मान जाते…! बेघर हुए लोग बोले… हम तो हो गए बेघर बारिश के मौसम में आखिर जाएं तो जाएं कहाँ हमे सरकार सिर ढाकने की जगह तो दे..! लोगों का कहना है कि पहले से मकान के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन अब तक मकान नहीं मिला है। साथ ही उनका कहना है कि हमारे घर मे छोटे बच्चों के अलावा बड़े बुजुर्ग भी साथ मे रहते है ऐसी परिस्तिथियों में परेशानी पहले ही थी, पर अब तो छत ही छीन गई बारिश का भी मौसम है, अब हम कहाँ जाएंगे। सड़क पर दर-दर भटक रहे हैं। जितने लोग के लिए मकान स्वीकृति हुए थे उन सबको मिल अब अधिकारी कह रहे है कि मकान ही नही बचे है क्या ये गैरजरूरी बयान नही है आखिर हम इतने सालों से यहाँ रह रहे है तो हमे कही विस्थापित क्यो नही किया जा रहा। उनका कहना है कि चांटीडीह के कुछ लोगों को मकान नही मिला है। हम लोग रोजी मजदूरी करने वाले अत्यंत गरीब परिवार के लोग हैं। हमारे साथ सौतेला व्यवहार निगम के अधिकारी क्यों कर रहे हैं हमारी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं है, हम जाए तो जाए कहा, हम बेघर हो गए है क्या होगा हमारे बाल बच्चों का, हमारा दर्द और आशु पोछने वाला कोई नही है, किसके पास जाए। हम लोग हतास हो गए है।


वहीं निगम के अधिकारी सुरेश बरुआ भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि जितने लोगों के लिए मकान स्वीकृत थे उन्हें दे दिया गया है। अब यह लोग फिर से मकान मांग रहे हैं, लेकिन अब हमारे पास कोई मकान नहीं है जिसे हम इन्हें दे पाएं। वहीं निगम अधिकारियों का यह भी कहना है कि जितने लोग वहां रह रहे थे उसमें से कई लोग मकान को जो आवास आवंटित किया गया है उसे किराए पर दे दिया था और यहीं पर रह रहे थे तो कई लोग आवास में रह रहे थे और कुछ लोग कहते है कि मकान को किराए में दे दिया था इसी वजह से बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

लोग खासा नाराज लेकिन बात तो सही भी है कि इस हालत में बेघर हुए लोग आखिर कहां जाए…
कोई व्यवस्था नहीं बता दे की मानसून का महीना शुरू हो गया है और बारिश भी हो रही है। बीच लोगों के घर तोड़े गए। इससे लोग खास नाराज हैं और अब व्यवस्थाएं की मांग लगातार कर हैं। अब शासन प्रशासन को इस बेहद गम्भीर विषय पर तत्काल कुछ हल निकालने की आवश्यकता है।

You missed