प्लाट मालिक ने देख डाला..बदनामी के डर से उसे उतारा मौत के घाट…!
बिलासपुर/तखतपुर-[जनहित न्यूज़]
गिरवी में रखी मोटर साइकिल गाड़ी को छुड़ाने के लिए पिता पुत्र ने केबल तार चोरी करते समय देखने पर बदनामी के डर से ग्रामीण को केबल तार गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है।
तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि ग्राम पकरिया निवासी मृतक राम मनोहर कौशिक पिता स्व संतन राम कौशिक उम्र (45), 17 नवंबर को घर से प्लाट जाने के नाम पर निकला था और वह जब दो दिन तक घर नही पहुंचा था परंतु परिजनों को इस बात की जानकारी थी कि कई बार वह ऐसे ही दो तीन दिन प्लाट में रूकने के बाद घर जाता था यहीं समझ कर परिजन खोजबिन नही किए तब 19 नवम्बर की सुबह 7 बजे उसका पुत्र शुभम कौशिक प्लाट में थरहा लगाने के लिए बोर चालू करने गया तब उसने देखा कि उसके पिता को मारकर ट्यूबवेल के पाईप से बांध दिया गया था और गले पर केबल तार लिपटा हुआ था और सिर पर चोंट के भारी निशान थे। तत्काल की इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे। बदनामी के डर से उतारा मौत के घाट।
आरोपी सौखी रजक पिता घुनारी रजक उम्र (40) अपने नाबालिग पुत्र के साथ अपनी मोटर साइकिल को तखतपुर में गिरवी रखा था जिसे छुड़ाने के लिए पिता पुत्र दोनों गांव में केबल चोरी कर रहे थे, 18 नवंबर की रात्रि में गांव के दो प्लाट से केवल चोरी किये थे। वही तीसरे प्लांट में चोरी करने गए तब केबल तार चोरी कर रहा था उसी समय प्लाट मालिक राममनोहर कौशिक पहुंच गया। तब प्लाट मलिक ने देखा चोरी कर रहे सौखी रजक व उसके बेटे को पहचान गया दोनों गांव के ही थे। तभी बदनामी के डर से सौखी रजक अपने नाबालिक बेटे के साथ मिलकर प्लाट मालिक राममनोहर कौशिक के साथ मारपीट केबल तार से गला घोट कर मोटर पंप में बांध दिया और वहां से रफू चक्कर हो गए। पिता पुत्र गांव से भाग गए थे।

मौत के घाट उतारने के बाद ग्राम पकरिया निवासी सौखी रजक अपने पुत्र गांव से भाग गए थे। पुलिस जब गांव एक एक घर में पूछ ताछ कर रहे थे। उसी समय सौखी रजक अपने बेटे नाबालिग के साथ अपने घर में नहीं था। तभी पुलिस को शक हुआ जहां दोनों की पतासाजी करने जुट गए। सौखी रजक की पत्नी से उसके पति व बेटे के बारे में पूछताछ किया तब बताया कि उसके सिर में चोट लगा हुआ जिसका इलाज कराने के लिए गया हुआ। सिर में छोट और दो दिनों से गायब होने पर पुलिस का शक बढ़ गया। तब उसी समय पुलिस ग्राम खपरी पहुँच गया तब दोनों वहां से गायब होकर तखतपुर में घूम रहा था। पुलिस ने पिता पुत्र को तखतपुर में पकड़ा और उसे तखतपुर थाना लाकर पूछताछ किया शुरू में घुनारी रजक व उसके बेटे गोलमोल जवाब दे रहे थे। पुलिस जब कड़ाई से पूछताछ किया तब बताया कि मृतक राम मनोहर केबल चोरी करते पहचान गया था गांव में बदनामी के डर से उसे केबल तार से गला घोटकर हत्या की बात कबूल किया।
आरोपी घुनारी रजक अपने मोटर साइकिल को तखतपुर के एक दुकान में गिरवी रखा हुआ है जिसे छुड़ाने के लिए वह गांव में घूम-घूम कर केबल तार सहित अन्य सामान की चोरी कर रहा था। अब देखना यह है कि तखतपुर के किस दुकान में अपना मोटर साइकिल को गिरवी रखा हुआ है। पुलिस को मिली सफलता।
मौत की गुल्थी सुलझाने में तखतपुर प्रभारी देवेश सिंह राठौर अपने पूरे टीम के साथ जुटी रही लगातार जांच पड़ताल करने के 5 दिन में ही मौत की गुल्थी सुलझाने में सफलता हासिल किया। इस कार्रवाही में ग्रामीण एडिशनल एसपी अर्चना झा, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, प्रकाश ठाकुर, आकाश निषाद, ओंकार राजपूत, निराला, अश्वनी पटेल, सुनील सूर्यवंशी रहें।

