शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कांग्रेस विरोधी संलिप्तता के तीन कार्यकर्ताओ को 6 साल के लिए किया निष्कासित…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में तीन कार्यकर्ताओ को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
वार्ड 21, गुरु घासीदास नगर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सीमा घृतेश ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि प्रांकित यादव, जुबेर अहमद और खालिद अंजुम ने मतदान के दौरान कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ माहौल बनाया और अन्य प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडेय ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों नेताओं को कांग्रेस से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।
निष्कासित कार्यकर्ताओ की सूची:
1. प्रांकित यादव बूथ अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य
2. जुबेर अहमद युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य
3. खालिद अंजुम शासकीय महाविद्यालय में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान अशासकीय सदस्य
शहर कांग्रेस कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी नेता के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

