बंद कमरे में मिला शव जांच में जुटी पुलिस..!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्टल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। UPSC की तैयारी कर रही छात्रा की लाश उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली, जिससे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। मृतका कोरिया जिले की रहने वाली थी और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
बंद कमरे में मौत! क्या है रहस्य?
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, लेकिन मौत की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हॉस्टल प्रबंधन और साथी छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है।
हत्या, आत्महत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि, पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। क्या यह किसी साजिश का हिस्सा है या फिर महज एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा?
CCTV खंगाल रही पुलिस, हॉस्टल प्रशासन पर उठ रहे सवाल पुलिस ने हॉस्टल के CCTV फुटेज और अन्य सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही, प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं क्या हॉस्टल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे?
यह घटना शहर के छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब सबकी नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत के पीछे की सच्चाई उजागर करेगी।

