पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED का छापा इतने मिले नोट की गिनने बुलानी पड़ी मशीन…!
रायपुर-{जनहित न्यूज़} छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई हुई है। सोमवार सुबह भिलाई-3, पदुमनगर स्थित उनके निवास पर ED की टीम ने छापा मारा। इसी के साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल और उनसे जुड़े 14 अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, 2100 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को भी लाभ पहुंचाने का दावा किया गया है। इस मामले में उनके करीबी लक्ष्मीनारायण बंसल और पप्पू बंसल के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
ED ने मंगाई नोट गिनने की मशीन!
जांच के दौरान ED ने नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि छापेमारी में भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भूपेश बघेल के समर्थन में जुटे कांग्रेसी नेता जैसे ही यह खबर फैली, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बघेल के समर्थन में उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, अनिला भेड़िया, लखेश्वर बघेल और उमेश पटेल समेत कई विधायकों और पदाधिकारियों ने बघेल से मुलाकात की।
ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार की नाकामी छिपाने के लिए केंद्र सरकार ED का दुरुपयोग कर रही है। भिलाई में गरमाया सियासी माहौल
बघेल के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो रहा है। इस छापेमारी के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि इससे पहले भी कई मौकों पर विपक्ष ने केंद्र पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
अब देखना होगा कि ED की जांच क्या नया खुलासा करती है और इस मामले में भूपेश बघेल का अगला कदम क्या होगा?

