गुरु” नामक “क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़…सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…5 आरोपी गिरफ़्तार…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे सट्टा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल एक लैपटॉप और ₹10,390 नगद बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. राजदीप साहू (23 वर्ष), निवासी ग्राम अमलीडीह, थाना गिधौरी, जिला बलौदा बाजार
2. किशोर कुमार कोयल (23 वर्ष), निवासी मोहतरा, थाना गिधौरी, जिला बलौदा बाजार
3. रथ राम साहू (24 वर्ष), निवासी गेवरा, थाना बिर्रा
4. विनय कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी सिलादेही, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-
5. चांपा
5. दिकेश्वर साहू (22 वर्ष), निवासी अमलदेही, थाना लोरमी, जिला मुंगेली
ऑपरेशन की जानकारी…
सीएसपी सिद्धार्थ बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के मार्गदर्शन में, सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कपिल नगर इलाके में रेड मारी। मौके पर एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु” नामक मोबाइल एप्लीकेशन से मैच की जानकारी लेकर, मोबाइल फोन के माध्यम से अपने ग्राहकों से संपर्क करते थे और हर बॉल, ओवर और विकेट पर सट्टा लगवाते थे। सट्टा खेलने वालों से आरोपी पहले से तय राशि अपने बैंक खातों में जमा करवाते थे और जीत-हार के अनुसार रकम का लेन-देन करते थे।

पुलिस ने की डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू…आरोपियों के मोबाइल और बैंक खातों की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही सट्टा खेलने वालों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करेगी। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बिलासपुर पुलिस की अपील…
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह के अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समाज में जुआ और सट्टा जैसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

