वार्ड 32 के नवनिर्वाचित पार्षद अमित तिवारी की पहल से अब लव यादव का जीवन हुआ सुगम…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर वार्ड 32: दुर्घटना में घायल लव यादव को मिली ट्राई साइकिल, पार्षद अमित तिवारी की पहल रंग लाई।
ज्ञात हो कि वार्ड 32 मसानगंज निवासी लव यादव जिनका कुछ समय पूर्व ट्रेन दुर्घटना में अपने पैर से वंचित हो गए थे, अब रोजमर्रा की जिंदगी में आने-जाने की दिक्कतों से राहत पा सकेंगे। चलने-फिरने में हो रही परेशानी को लेकर उन्होंने वार्ड के पार्षद अमित तिवारी से संपर्क कर ट्राईसाइकिल की मांग की थी।
पार्षद तिवारी ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला पुनर्वास विभाग के संबंधित अधिकारी से संपर्क कर लव यादव के लिए ट्राई साइकिल की व्यवस्था हेतु लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो दिनों के भीतर शासन की ओर से लव यादव को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई।

इस पहल से लव यादव की दिनचर्या अब पहले से अधिक सुगम हो गई है। इस सहयोग के लिए न सिर्फ लव यादव बल्कि क्षेत्रवासियों ने भी पार्षद और पुनर्वास विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
यह कार्य समाज में सकारात्मक सोच और त्वरित जनसेवा की एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

