कलेक्टर संजय अग्रवाल एसएसपी रजनेश सिंह नगर निगम कमिश्नर के साथ ही यूपीएससी प्रतिनिधि नोडल अधिकारी और सभी केन्द्राध्यक्ष रहे मौजूद…
शासन-प्रशासन ने कसी कमर…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर देशभर के लाखों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष 25 मई, रविवार को आयोजित की जा रही है। बिलासपुर जिले में भी इस परीक्षा को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संभागायुक्त सुनील जैन और आईजी संजीव शुक्ला ने मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, यूपीएससी प्रतिनिधि, नोडल अधिकारी और सभी केन्द्राध्यक्ष मौजूद थे।
17 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित हो रही इस परीक्षा में 5948 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सख्त निर्देश और चाक-चौबंद व्यवस्था
कमिश्नर जैन ने कहा कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को यूपीएससी की गाइडलाइन्स और एसओपी का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
गर्मी को देखते हुए केंद्रों में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति और जनरेटर बैकअप, जैमर की व्यवस्था, और ड्यूटी स्टाफ के पास जारी करना अनिवार्य बताया गया।

आईजी संजीव शुक्ला ने पुलिस विभाग को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरी तरह सतर्क रहने और सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी रखने को कहा। दो पाली में परीक्षा कंट्रोल रूम भी सक्रिय परीक्षा दो पाली में होगी आयोजित
प्रथम पाली: सुबह 9:30 से 11:30
द्वितीय पाली: दोपहर 2:30 से 4:30
परीक्षार्थियों को हर पाली में परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।

जिला कार्यालय में परीक्षा संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक 25 में स्थापित की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-223642 है।
यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को लेकर बिलासपुर में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क है।

परीक्षार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, और प्रशासनिक तैयारी उन्हें एक सुगम और निष्पक्ष परीक्षा वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

