CSP निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीआई अभय बैस के बेहतर तालमेल से शांति व्यवस्था की पहल..
क्षेत्रवासियों ने की सराहना…!
बिलासपुर[जनहित न्यूज़] शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए पुलिस लगातार सजग और सतर्क है। इसी क्रम में बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में CSP सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों और फरार बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तड़के सुबह ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सघन अभियान चलाया।
इस अभियान में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध हथियार रखने वालों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस, और शांति भंग की आशंका पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं।
कार्रवाई की तीन प्रमुख उपलब्धियां
- फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कानून से नहीं बच पाए बदमाश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर CSP निमितेश सिंह के नेतृत्व में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा गया। ये आरोपी लंबे समय से फरार थे और पुलिस कार्रवाई से बचते फिर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी…
निखिल गंगवानी मिनी बेकरी गली, पावर हाउस रोड अभय छिपेल
बापू उपनगर विशाल उर्फ बाबू बक्सेल बापू उपनगर।- अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज सुबह गश्त के दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनके पास से चापड़ जैसे घातक हथियार बरामद किए गए।
गिरफ्तार युवक
प्रथम चौहान लाल खदान परियापारा
विशाल पासी लाल खदान परियापारा - शांति भंग की आशंका पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई उपद्रवियों को सख्त संदेश
क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सीआरपीसी की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
कार्यवाही का सामना करने वाले
निक्की पाल लाल खदान
कमल पाल लाल खदान ओवरब्रिज क्षेत्र CSP निमितेश सिंह की रणनीति और नेतृत्व सराहनीय
इस कार्रवाई की सफलता CSP निमितेश सिंह की सजग रणनीति, सतर्क निगरानी और तेज नेतृत्व का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उनके मार्गदर्शन में तोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराधियों को उनके घर में घुसकर पकड़ा, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा और पुलिस की कार्यकुशलता का विश्वास और मजबूत हुआ।
जनहित में स्पष्ट संदेश असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा
बिलासपुर पुलिस का यह ऑपरेशन न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम नागरिकों को आश्वस्त करता है कि शहर की शांति और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

