हथियार के साथ 12 आरोपियों को लपेटा गिरफ्तार कर सिखाया सबक…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर थाना सरकण्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कस दी है। पुलिस कार्रवाई में हथियार लहराते 3 आरोपी, फरार आरोपी सहित कुल 12 बदमाश पुलिस गिरफ्त में आए हैं।
अभियान की कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं पुसके मोपका प्रभारी उप निरीक्षक भावेश सेण्डे के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकण्डा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
ग्राम चिल्हाटी जैतखाम के पास छोटू उर्फ त्रिदेव केंवट और भोला उर्फ अमरजीत रात्रे को धारदार हथियार (चापड़ व तलवारनुमा) लहराते पकड़ा गया।
चांटीडीह गायत्री मंदिर के पास अजहर खान चाकू लहराते गिरफ्तार हुआ।
इसी दौरान थाना सरकण्डा के अपराध क्रमांक 1110/25 का फरार आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्खू उर्फ लोकेश राजपूत भी बटनदार चाकू सहित पकड़ा गया।
इसके अलावा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर झुंड बनाकर उपद्रव मचाने वाले 9 बदमाशों दीपक कहार, रवि केंवट, मोहन सूर्यवंशी, करन सूर्यवंशी, राजा रजक, अंकित गंधर्व, दुर्गेश यादव, निखिल चौरसिया और जीवन निषाद को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।

कानूनी कार्रवाई सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस का संदेश…
थाना सरकण्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

