मुंगेली पुलिस की रात्रि गश्त की टीम ने दिखाई संवेदना…नाबालिग बच्ची को सुरक्षित परिजनों को किया सुपुर्द…परिजनों ने व्यक्त किया शुकराना आभार…!
मुंगेली- {जनहित न्यूज} मुंगेली थाना लालपुर पुलिस ने अपनी रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान संवेदनशीलता और सतर्कता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने एक अनहोनी घटना को टालते हुए मानवता का परिचय दिया।
बीती रात लगभग 1 बजे रात्रि गश्त के दौरान लालपुर पुलिस को सुनसान मार्ग पर एक नाबालिग बच्ची अकेले घूमते हुए संदिग्ध अवस्था में मिली। पूछताछ में बच्ची ने पहले गुमराह करने का प्रयास किया और अलग-अलग गांव का नाम बताया। किंतु पुलिस ने धैर्य और स्नेहपूर्वक समझाइश दी, जिसके बाद बच्ची ने सच्चाई बताई कि पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर वह घर छोड़कर रात में बैग लेकर निकल गई थी।
लालपुर पुलिस ने बच्ची की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तुरंत उसके वास्तविक पते की पुष्टि की और उसे रात में ही सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने भावुक होकर पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा…
अगर आप लोग न होते तो शायद हम अपनी बच्ची को खो देते। थैंक यू साहेब।
इस दौरान पुलिस ने परिजनों को भी समझाइश दी कि बच्चों के साथ नरमी और संवाद का व्यवहार रखें, ज्यादा डांट-फटकार उनके मन पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

इस मानवीय कार्य में लालपुर थाना के सउनि दिलीप प्रभाकर और आरक्षक जासेल नेताम की अहम भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस की यह संवेदनशीलता न केवल कानून-व्यवस्था की मजबूती का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पुलिस केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं की भी संरक्षक है।

