पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर तगड़ा प्रहार करते हुए कहा… जनता की जेब पर डाका डाल रही प्रदेश की साय सरकार…
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश की साय सरकार ने दिवाली से पहले जनता को राहत नहीं, नया टैक्स झटका दिया है। अब पुराने वाहनों की खरीदी-बिक्री पर शोरूम की वर्तमान कीमत के आधार पर 1 प्रतिशत टैक्स वसूला जाएगा।
इस नए नियम को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने साय सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा…
भाजपा की साय सरकार अब हिटलरशाही अंदाज में काम कर रही है। गरीबों और
मध्यम वर्ग की जेबों पर डाका डालने की नीयत से ऐसे फरमान जारी किए जा रहे हैं।
उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्षों से जीएसटी की मार झेल रही जनता अब तक संभल भी नहीं पाई थी, और साय सरकार ने फिर एक नया बोझ डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि…
छत्तीसगढ़ में छोटे प्लॉट की रजिस्ट्री पर रोक लगाकर पहले ही गरीब और
मध्यम वर्ग के सपनों पर कुठाराघात किया गया। अब सेकंड हैंड वाहन पर टैक्स लगाकर उनकी रोजी-रोटी छीनने का काम
किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जबरन एचएसआरपी प्लेट लगवाने के नाम पर भी साय सरकार ने जनता को लूटा और अब पुरानी गाड़ियों पर टैक्स लगाकर फिर वही नीति दोहराई जा रही है।
गरीब और मध्यम वर्ग ही सेकंड हैंड वाहन
खरीदते हैं, और अब उन्हीं से 1 प्रतिशत टैक्स वसूलने की तैयारी है क्या
यही है भाजपा की सबका साथ, सबका
विकास’ की परिभाषा है…? विकास उपाध्याय उपाध्याय ने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे व्यापारी वर्ग पर भी गंभीर असर पड़ेगा और आम नागरिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा… साय सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। शासन चलाने की समझ नहीं, और जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं। दिवाली पर जनता को खुशियां नहीं, तकलीफें बांट रही है भाजपा की साय सरकार अंत में श्री उपाध्याय ने मांग की कि…सरकार इस जनविरोधी नियम को तत्काल निरस्त
करे और छत्तीसगढ़ की जनता को राहत दे वरना सड़कों पर जनता का आक्रोश देखने को मिलेगा।

