रजिस्ट्री गाइडलाइन 5 डिसमिल बंदी के विरोध में किया उग्र प्रदर्शन…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने रविवार को नेहरू चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नई रजिस्ट्री गाइडलाइन और 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री बंद करने के फैसले को जनविरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस भवन से निकला जुलूस मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, नई गाइडलाइन वापस लो,

5 डिसमिल बंदी खत्म करो…
के नारों के साथ नेहरू चौक पहुंचा। जुलूस के साथ सुरक्षा में पुलिस बल भी चल रहा था, लेकिन चौक पहुंचते ही प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले किया।

पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की तो स्थिति बिगड़ गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। भीड़ के उग्र होने पर अफरातफरी में दूसरा पुतला भी जला दिया गया। पुलिस की पानी की बोतलें खत्म हो चुकी थीं और स्थिति पर नियंत्रण पाने में वह असहाय दिखी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा का आरोप मिश्रा ने कहा…
विष्णुदेव सरकार ने रजिस्ट्री दरों में 100% से अधिक वृद्धि कर मध्यम वर्ग के घर के सपने को चकनाचूर कर दिया है। नई गाइडलाइन से जमीन खरीदना लगभग असंभव हो गया है। राजस्व ठप होने का खतरा भी है।
ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री का बयान…
गंगोत्री ने फैसले को गरीबों पर सीधा हमला बताया।

उन्होंने कहा…5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री बंद कर भाजपा सरकार ने गरीबों से उनकी छोटी जमीन बेचने और घर बनाने दोनों का अधिकार छीन लिया है। सरकार उद्योगपतियों की कठपुतली बन चुकी है।

कांग्रेस के मुख्य आरोप
रजिस्ट्री गाइडलाइन से जमीन महंगी, मकान निर्माण मुश्किल मध्यम वर्ग का घर बनाने का सपना खत्म गरीबों की छोटी जमीनों पर पूरी पाबंदी रजिस्ट्री ठप, सरकार को बड़े राजस्व नुकसान की आशंका पुतला दहन के दौरान हालात
नेहरू चौक पहुंचते ही पहला पुतला जला
रोकने पहुंची पुलिस से झूमाझटकी
अफरातफरी में दूसरा पुतला भी जला
पुलिस का पानी खत्म, नियंत्रण मुश्किल
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता
शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा
ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री
पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांण्डेय पूर्व विधायक सियाराम कौशिक
प्रदेश पदाधिकारी पंकज सिंह, देवेंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

