पत्नी के गायब होने पर उठा बड़ा सवाल…? आखिर कहा से आई इतनी दौलत पुलिस भी हैरान…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
कोतवाली थाना क्षेत्र के नारियल कोठी, मधुबन स्थित अटल आवास की एक तंग गलियों में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक साधारण मजदूर के घर से पुलिस ने 14 लाख रुपये नकद बरामद किए। अलमारी में छुपाकर रखी गड्डियों में नमी और बदबू ने पुलिस को चौंका दिया
इशारा साफ था कि ये नोट काफ़ी समय से कहीं छिपाकर रखे गए थे।
विजेंद्र बैस (38) मजदूरी करता है और पत्नी घरों में बर्तन धोती है। बावजूद इसके, कुछ दिनों में अचानक बढ़ा खर्च, नई स्कूटी की खरीद, दूसरे मोहल्ले में मकान निर्माण शुरू, और घर में बड़ा ताला लगाने की आदत ने पुलिस का ध्यान खींचा। शक गहराया और फिर कोतवाली, तारबहार और एसआईसीयू की संयुक्त टीम ने शनिवार को घर में छापामार कार्रवाई की।
अलमारी के बैग में छुपा 14 लाख का खज़ानाये:-

तलाशी के दौरान अलमारी से एक बैग मिला, जिसमें 500-500 के नोटों की गड्डियां भरी थीं। पूछताछ में विजेंद्र कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। अंततः उसने कबूल किया पैसा पत्नी लेकर आई थी…
नमी वाली गड्डियां, तेज बदबू रहस्य और गहरा
जप्त नोटों से निकल रही नमी और बदबू ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया।
क्या यह गलत गतिविधि से जुड़ा पैसा है…?
क्या किसी बड़े व्यक्ति ने रेड से बचाने के लिए पैसा मजदूर के घर में छिपाया?
या फिर पति-पत्नी किसी बड़े काले कारोबार की कड़ी…?
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
पत्नी बनी मुख्य किरदार अचानक हुई गायब विजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी किसी को अलमारी छूने तक नहीं देती थी। चाबी हमेशा उसके पास रहती थी। घर के ताले से लेकर अलमारी तक, नियंत्रण पूरी तरह पत्नी का। कार्रवाई से ठीक पहले गायब होना पुलिस के संदेह को और मजबूत करता है।

पति गिरफ्तार, पत्नी फरार खुलासे की उलटी गिनती शुरू पुलिस ने विजेंद्र को गिरफ्तार कर रकम जब्त कर ली है। अब पत्नी की गिरफ्तारी इस मामले की सबसे बड़ी कड़ी होगी।
पुलिस का मानना है कि असली कहानी उसके सामने आने पर ही पता चलेगी कि 14 लाख रुपये कहां से आए, किसके थे और क्यों छिपाए गए।
इस पैसे में छुपा रहस्य सिर्फ गड्डियों की बदबू नहीं, बल्कि संभवतः एक बड़ा राज़ भी हो सकता है…
जांच तेज है, और अटल आवास में फैली फुसफुसाहट अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन चुकी है।

