आंदोलन को कम्युनिस्ट नेताओं व जनप्रतिनिधियों का मिला खुला समर्थन…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज]
लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन आज अपने 24वें दिन और अधिक मुखर व सशक्त रूप में सामने आया। आंदोलन को आज जिला कम्युनिस्ट पार्टी सचिव पवन शर्मा, किसान नेता सुखनारायण निषाद, अधिवक्ता संजय तिवारी एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रदेश मंत्री हर्मेन्द्र शुक्ला का खुला समर्थन मिला।
सभा को संबोधित करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पवन शर्मा ने कहा कि “यह लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। भगत सिंह, राजगुरु, रामप्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आज़ाद की तरह अन्याय के खिलाफ मरने और लड़ने के लिए तैयार रहना होगा।” उन्होंने दो टूक कहा कि गरीबों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दुर्गा नगर में किसी भी हालत में तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।
आंदोलन में दुर्गा नगर की महिलाओं का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। पिछले कई दिनों से महिलाएं महाधरने पर डटी हुई हैं, जिनमें जबरदस्त जनसमर्थन नजर आ रहा है। विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आंदोलन को नई ऊर्जा मिली।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल, पिंकी देवांगन, यशोदा पाटिल, कुंती तिवारी, उमा मिश्रा, सबिता डे, वंदना डे, हेमलता देवांगन, लता देवांगन, पुष्पा देवांगन, राजकुमारी देवांगन, साधना यादव, नन्दकुमारी, जमुना शर्मा, संगीता यादव, रूपा सरकार, सीता साहू, ललिता मानिकपुरी, अर्पणा पटेल, शीला सिंह, लीला, उर्मिला, अनीता पाटिल, कुंती प्रजापति, सोनिया निषाद, कुमारी निषाद, रेशमी अहिरवार, उमा अहिरवार, दिनेश घोरे, प्रशांत मिश्रा, सोनू गोस्वामी, श्रवण मानिकपुरी, डॉ. अशोक शर्मा, रूपेश साहू, टिंकू, सतीश, महेश्वर, बलराम, अग्नू, सूरज यादव, लखन कश्यप, अनिकेत कश्यप, राजा पाटिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन अब केवल एक धरना नहीं, बल्कि गरीबों के हक और सम्मान की सामूहिक लड़ाई बन चुका है, जिसमें जनता की आवाज़ लगातार बुलंद होती जा रही है।

