महिलाओं के भजन-कीर्तन से गूंजा धरनास्थल…!
सर्वदलीय समर्थन से आंदोलन को मिली नई ऊर्जा…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन लगातार 47वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। इस अवसर पर धरनास्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। समाजसेवी पिंकू पांडे (आरपांचल), सुनील पटेल (कार्यकारी अध्यक्ष युवा कांग्रेस), हिमांशु राई (ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस), जफर मेमन (शहर महासचिव युवा कांग्रेस) सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरने में चिंगराजपारा, चांटीडीह, कटियापारा, यापारा सहित आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाई। महिला प्रतिनिधि नीतू पारचे एवं रिंकी कश्यप ने सरकार पर गरीबों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के मकानों को तोड़ना अन्यायपूर्ण है। चिंगराज और चांटीडीह की सभी महिलाएं इस आंदोलन के साथ हैं और अंतिम न्याय तक साथ रहेंगी।

सर्व समाज के नेता डॉ. रघु साहू ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह आंदोलन केवल किसी एक मोहल्ले या वर्ग का नहीं, बल्कि सर्व समाज का आंदोलन बन चुका है। साहू समाज सहित अन्य समाजों ने भी इस धरना आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह में रहने वाले लोगों को न्याय मिलना चाहिए और शासन-प्रशासन को उनकी पीड़ा सुननी होगी।

आज के इस सर्वदलीय महाधरना आंदोलन में श्रीमती यशोदा पाटिल, पार्षद दिलीप पाटिल, श्याम मूरत कौशिक, कुंती तिवारी, साखन दरवे, शुभम सोनी, रितिक दुबे, भोला राम साहू, प्रशांत मिश्रा, श्रवण दास मानिकपुरी, चतुर सिंह यादव, सिद्धार्थ भारती, डॉ. अशोक शर्मा, रूपेश साहू, ओंकार साहू, गोपी देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला समूह एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक लिंगियाडीह के निवासियों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन शांत नहीं होगा। बढ़ते जनसमर्थन और सर्वदलीय एकजुटता ने लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को और अधिक मजबूती प्रदान कर दी है।

