बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर नगरी निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 29 तार बहार क्षेत्र से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय तथा विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा जिला शहर कोर ग्रुप के निर्णय अनुसार विधानसभा क्रमांक 30 बिलासपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 से व्ही मधुसूदन राव को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने रविवार 17 मई को रेलवे मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक में प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सोमवार 18 मई को प्रातः 12 बजे स्थानीय कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिस पहुंचकर नामांकन दाखिले में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मनीष अग्रवाल, किशोर राय, रवि गोयल, श्रीनिवास राव, पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, राजेश रजक, नवीन मसीह, मनीष गुप्ता, प्रकाश यादव, गणेश रजक, धीरेंद्र केसरवानी, शंकर शाह, सुरेश ध्रुव, संजय चौहान, चंद्रशेखर बिन्नकर, डॉ. मनमोहन दत्त, जुगल अग्रवाल, अभिजीत मित्रा, मनजीत गोस्वामी, ई. राघवेंद्र राव, संदीप दास, अयोध्या डहरिया, तनुज वोरा, अनिल राघवानी, मिलन सप्रे, कैलाश रजक, आशा निर्मलकर, रीना करी, अनुराधा गायकवाड, सरिता कामडे, सुनीता राज, ज्योति सिंह, मंजू श्रीवास, आरती श्रीवास, देवेंद्र श्रीवास, बबलू रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

