बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर नगर निगम वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी मधु राव के समर्थन में पार्टी नेताओं, महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी के साथ मनीष अग्रवाल, प्रकाश यादव, गणेश रजक, श्रीनू राव, संदीप दास, धीरेंद्र केसरवानी, सचिन कारवार, मनीष गुप्ता, पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, नीरजा सिन्हा, कीर्ति झा, आशा निर्मलकर, सुनीता राज, रीना करी, मीना उरांव, राजेश रजक, मिलन सप्रे, संजय चौहान, नंदू सोनी, चिंटू गुप्ता, गीता दिघे, मनजीत गोस्वामी, राजेश मंडले, दुर्गेश, ममता मिश्रा, आयुष मेहता और अयोध्या डहरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा टीम ने जनसंपर्क के दौरान राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, मोर घर मोर जमीन मोर मकान योजना एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की विकासपरक नीतियों और योजनाओं से जनता प्रभावित है तथा वार्ड में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।

भाजपा नेताओं का दावा है कि वार्ड क्रमांक 29 की जनता इस बार कमल खिलाने और विकास के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

