3.92 ग्राम ब्राउन शुगर 7.50 ग्राम हेरोइन एवं 33 नग प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे। सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर, 7.50 ग्राम हेरोइन एवं 33 नग प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार। 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त। 7.50 ग्राम हेरोइन जप्त।
33 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त।
02 आरोपी गिरफ्तार:

बिलासपुर जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सरकण्डा पुलिस एवं चौकी मोपका पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर, 7.50 ग्राम हेरोइन एवं कुल 33 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया गया है।

थाना सरकण्डा क्षेत्र में आरोपी पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्डू श्रीवास निवासी सिविल लाइन के कब्जे से 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर, 7.50 ग्राम हेरोइन, 20 नग प्रतिबंधित कफ सिरप एवं एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 12 BF 4767 जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2,72,500/- रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 766/2026 धारा 21, 22 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार चौकी मोपका पुलिस द्वारा बायपास रोड धान मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी सुभाष देवांगन निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 13 नग प्रतिबंधित Onerex कफ सिरप जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत लगभग 13,000/- रुपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 765/2026 धारा 21, 22 NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

