हाईकैपेसिटी वाटर कूलर से भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत..!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री एव बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल द्वारा अपनी पूज्य माताजी एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के पितृपुरुष स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की धर्मपत्नी की स्मृति में जीडीसी कॉलेज के समीप हाईकैपेसिटी वाटर कूलर स्थापित कराया गया।

यह जनसेवा का ऐसा प्रयास है, जो तपती गर्मी में हजारों राहगीरों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों के लिए राहत का माध्यम बनेगा। बताया गया कि उक्त स्थान पर पूर्व में भी जनसुविधा हेतु वाटर कूलर लगाया गया था।

लेकिन इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए उसकी जगह लगभग 80 लीटर क्षमता वाला बड़ा, आधुनिक एवं स्वच्छ वाटर कूलर स्थापित किया गया है, ताकि लोगों को लगातार ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

स्थानीय लोगों ने विधायक अमर अग्रवाल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति के साथ-साथ जनसेवा के प्रति उनका समर्पण लगातार दिखाई देता है। गर्मी के मौसम में इस तरह की व्यवस्था आमजन के लिए बेहद उपयोगी और राहतभरी साबित होगी।

इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी
आदित्य अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे, अजीत भोगल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, पार्षद संजय यादव, विजय ताम्रकार, शेखर पाल, जगदीश साव, शैलेन्द्र यादव, बबलू, मनोज सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, रोशन सिंह, महर्षि बाजपेयी, नितिन छाबड़ा, विवेक ताम्रकार, संजय गुप्ता, नारायण गोस्वामी, अमित चतुर्वेदी, संस्कार सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

