ढाबा संचालक सहित 6 पर आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
अवैध शराबखोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने होटल-ढाबों की सघन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बालाजी ढाबा, चकरभाठा में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ढाबा संचालक सहित सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे पांच लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
थाना चकरभाठा से मिली जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को होटल-ढाबा चेकिंग अभियान के दौरान बालाजी ढाबा में संचालक अशोक जोतवानी द्वारा अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। मौके पर पुलिस ने पांच व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा।
पुलिस ने ढाबा संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(ग) तथा शराब सेवन कर रहे पांचों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 36(च) के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

कार्रवाई के दायरे में आए आरोपी:
हर्ष श्रीवास (25 वर्ष), उसलापुर
अभिषेक कुमार सिंह (23 वर्ष), यदुनंदन नगर, तिफरा
राजीव दुबे (29 वर्ष), वार्ड क्रमांक-02, बोदरी
मयंक सिंह (27 वर्ष), यदुनंदन नगर
बिट्टू कौशिक (28 वर्ष), वार्ड क्रमांक-02, बोदरी
अशोक जोतवानी (51 वर्ष), संचालक, बालाजी ढाबा, चकरभाठा कैंप
चकरभाठा पुलिस की जनअपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब बिक्री, सेवन अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर दें। आमजन के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

