आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल तखतपुर पुलिस की कार्रवाई…
बिलासपुर/तखतपुर-[जनहित न्यूज़] तखतपुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घृणित घटना सामने आई है। गौ माता के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 की रात लगभग 2 बजे वार्ड क्रमांक 05 स्थित टोनही डबरी तालाब के सामने आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर द्वारा गौ माता के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
शिकायतकर्ता शैलेन्द्र निर्मलकर की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 0392/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पूछताछ एवं प्रारंभिक साक्ष्य संकलन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

घटना के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाना तखतपुर पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विवेक पाण्डेय, कोमल सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र निर्मलकर, दिनेश पांडे, देव ठाकुर, वीरू ताम्रकार, बदल निर्मलकर, हर्ष कुकरेजा, ओंकार सिंह, आकाश ठाकुर, राजा ठाकुर, यशवंत सोनी, विक्की यादव, अजय यादव, मनीष ठाकुर, रवि ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तखतपुर से टेकचंद कारडा की रिपोर्ट:–

