उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में गूंजी व्यापारियों की आवाज बिलासपुर को जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क और स्वर्णकला बोर्ड की मांग को मिला बड़ा समर्थन…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
न्यायधानी में रविवार को प्रदेश के सराफा व्यापार के इतिहास का एक नया अध्याय लिखा। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के वर्तमान कार्यकाल की तृतीय आमसभा के अवसर पर मंगला स्थित रामदेव लॉन में आयोजित सराफा महासम्मेलन-:
में पहली बार प्रदेशभर से हजारों सराफा व्यापारी एक मंच पर जुटे। 2 साल बेमिसाल
तीसरा साल बनेगा नई मिसाल के संकल्प के साथ आयोजित यह महासम्मेलन व्यापारिक एकता, संगठन की ताकत और भविष्य की नई दिशा का ऐतिहासिक उदाहरण बन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार बांधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रदेशभर से आए सराफा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कमल सोनी प्रदेश अध्यक्ष- सराफा एसोसिएशन
बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, स्वर्णकला बोर्ड गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने संबोधन में राज्य शासन द्वारा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के लिए भूमि आवंटन पर आभार व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र क्रियान्वित करने की बात कही। उन्होंने बिलासपुर में भी जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क स्थापित करने तथा पारंपरिक स्वर्ण कारीगरों के संरक्षण एवं व्यापार संवर्धन के लिए स्वर्णकला बोर्ड के गठन की जोरदार मांग रखी।
इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंच से ही बिलासपुर जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की फाइल को तत्काल आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
व्यापारियों की कानूनी परेशानियों पर गंभीर चर्चा महासम्मेलन में धारा 317 बीएनएस एवं पूर्व धारा 411 आईपीसी के दुरुपयोग को रोकने और सराफा व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के लिए नियमों के सरलीकरण की मांग प्रमुखता से उठी। इस पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने संबंधित विभाग से तत्काल चर्चा कर व्यापारियों को राहत दिलाने का भरोसा दिलाया।

बीआईएस और जीएसटी अधिकारियों ने किया समाधान:-
सम्मेलन के दौरान बीआईएस एवं जीएसटी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें हॉलमार्किंग, जीएसटी और नए नियमों से जुड़े व्यापारियों के प्रश्नों का विस्तार से समाधान किया गया।
सराफा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठजन
महासम्मेलन में संस्थापक सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, वरिष्ठ व्यापारियों एवं प्रदेश की सभी जिला इकाइयों को सराफा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इससे समारोह और भी गरिमामय बन गया।

बोले…
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
बिलासपुर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास होंगे, अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सम्मेलन के समापन सत्र में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सराफा एसोसिएशन का तीसरा वर्ष वास्तव में नई उपलब्धियों का वर्ष बनने जा रहा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी द्वारा व्यापारियों को संगठित करने की सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए केंद्र स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

रक्तदान शिविर में जुटी सेवा की भावना
महासम्मेलन के दौरान साईं ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
सफल आयोजन में रही पूरी टीम की अहम भूमिका:-
एसएसपी रजनेश सिंह ने दिया शुभकामना संदेश…
इस ऐतिहासिक महासम्मेलन को सफल बनाने में जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण सिंह, सचिव दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष आलोक सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी, प्रदेश सचिव प्रकाश गोलछा, प्रदेश कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, चेयरमैन प्रदीप घोरपड़े, संजय कुमार कानूनगो, उत्तमचंद भंडारी, मदन अग्रवाल, राजू डुग्गड, राजेश सोनी, सुनील सोनी तथा मीडिया प्रभारी आलोक सोनी सहित समस्त पदाधिकारियों और क्षेत्रीय इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


आभार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन न केवल सराफा व्यापारियों की एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि न्यायधानी बिलासपुर को प्रदेश के सराफा व्यापार ने नए रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ।

